Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस ने लगाया विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कांग्रेस ने लगाया विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने का आरोप लगाया है दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया बीजेपी खुलेआम कांग्रेस पार्टी के विधायकों को 25-35 करोड़ का लालच दे रही है कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कमलनाथ के मंत्रियों के साथ गुंडागर्दी करने का भी आरोप लगाया है साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के होटल में कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी के साथ बीजेपी के लोगों गुंडागर्दी की

इनमें से एक बीएसपी विधायक राम बाई जिन्हें कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह अपने साथ गुरुग्राम के उस होटल से निकाल कर ले गए. इस दौरान सादे कपड़ों में हरियाणा पुलिस के अधिकारी से हाथा-पाई की नौबत भी आ गई. इस पूरे मामले पर बीजेपी के नेता खामोश हैं.वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने विधायकों को पाला बदलने के लिए 5-10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है.

इसके कुछ ही देर बाद दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि 6 विधायकों को कांग्रेस ने होटल से निकाल लिया है. बीएसपी विधायक राम बाई को पूरे परिवार सहित पहले ही छुड़ा लिया गया था. सरकार बचाने की मुहिम में शामिल कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और दिग्विजय सिंह के बेटे ने जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी की साजिश नाकाम हो गई है.दरअसल मध्य प्रदेश के 10 विधायक गुड़गांव से सटे मानेसर के आईटीसी होटल में ठहरे हुए थे. कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी धनबल और गुमराह करके लाई थी, ताकि कमलनाथ सरकार अस्थिर हो सके, लेकिन बाद में मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह वहां पहुंचे

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में कोरोना की दस्तक …..
Next: हार्दिक पांड्या ने T20 मैच में लगाया तूफानी शतक और दिखाया दम

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 6 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.