Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चिराग का बयान नीतीश राज में बिहार में बढ़े अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

चिराग का बयान नीतीश राज में बिहार में बढ़े अपराध

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
4

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम अब और भी तेज होने लगा है हर तरफ की राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं. हालांकि अभी तक बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. सूबे में विधानसभा चुनाव से पहले लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर समस्तीपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना जोरदार हमला बोला. साथ ही बिहार में बढ़ते अपराध और विकास के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश राज में बिहार में अपराध बढ़े है, जो बेहद चिंताजनक है.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में आपातकालीन 100 नंबर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. अपराधियों में पुलिस प्रशासन का तनिक भी खौफ नहीं हैं. इतना ही नहीं, सूबे के हर जिले में महिला पुलिस की भारी कमी है, जिसके चलते महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खुलकर सामने नहीं आ पाती हैं.

वही चिराग पासवान ने यह भी सफाई दी कि हम राज्य में सरकार का हिस्सा नहीं है. चिराग पासवान ने अपनी यात्रा के दौरान कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को अपना घोषणापत्र चुनाव आने से पहले तैयार कर लेना चाहिए, क्योंकि घोषणापत्र नहीं होने की वजह से चुनाव नजदीक आते-आते विकास के मुद्दे दूर हो जाते हैं और धर्म, जाति व हिन्दू-मुस्लिम चुनावी मुद्दा बन जाते हैं. यह समाज और देश के लिए ठीक नहीं है.

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के एनपीआर को पुराने फॉर्मेट में लागू करने के प्रस्ताव का समर्थन किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि विपक्ष के झूठ ने पिछले दो महीने से देश को जलाने का काम किया है. उससे बड़ा गुनाह समाज को धर्म के आधार पर बांटने का किया गया. हिन्दू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा की गई है, जिसके लिए देश कभी माफ नहीं करेगा.

Post navigation

Previous: सिसोदिया ने कहा मुआवजे के लिए होगा वेरिफिकेशन
Next: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा 11 लोगों की मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.