Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल और कॉलेज बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल और कॉलेज बंद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
1

बतादे दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में भी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक बुलाई। बैठक में कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम डेढ़ माह पहले से ही तैयारी कर रहे थे। 24 मेडिकल कॉलेज में 448 बेड रिजर्व रखे गए हैं।

बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात आगरा, दो गाजियाबाद, एक नोएडा तथा एक लखनऊ का मामला है। इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है। बिहार सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है वही यह भी बतादे की बिहार में स्कूल बंद रहेंगे लेकिन शिक्षक आएंगे।

सीबीएसई और आईसीएसई मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक चलती रहेगी। सिनेमा हॉल, सभी पार्क, जू भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सभी अस्पतालों में बेड बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को स्थिति पर फिर से समीक्षा होगी। कोरोना वायरस की वजह से छत्तीसगढ़ सरकार ने भी स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा, राज्य में सभी सार्वजनिक पुस्तकालय, जिम, स्विमिंग पूल, शहरी क्षेत्रों में वाटर पार्क और आंगनवाड़ियां 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वायरस के डर से ट्रंप ने आयरलैंड के पीएम से नहीं मिलाया हाथ
Next: वायरस से मौत के बाद अमेरिका में इमरजेंसी घोषित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.