Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यस बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी ……
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

यस बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
14_03_2020-yes_bank_20109665

आपको बतादे इस समय दो ही चीज़ चल रही है एक तो कोरोना वायरस और दूसरा आर्थिक मंदी अब बता दे की आर्थिक संकट से जूझ रही यस बैंक के ग्राहकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद यस बैंक में पैसों की निकासी की सीमा मंगलवार से खत्म हो जाएगी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में जो दिक्कत आ रही थी वह भी पूरी तरह से जल्द समाप्त हो जाएगी। यस बैंक के रिकंस्ट्रक्शन प्लान के लिए केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

नोटिफिकेशन जारी करने के 3 दिनों के भीतर यस बैंक पर लगा मोरटोरियम खत्म हो जाएगा जैसा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ऐलान किया था। बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर नियुक्त किए गए प्रशांत कुमार को यस बैंक का सीईओ बना दिया गया है बता दें कि शुक्रवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में यस बैंक के री-स्‍ट्रक्‍चर प्‍लान को मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी है।

मीडिया ब्रीफ्रिंग के दौरान निर्मला सीतारमण ने बताया कि यस बैंक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 49 फीसदी शेयर खरीदेगा। उन्होंने कहा कि 26 प्रतिशत शेयर में 3 साल का लॉक इन है. यानी कि एक बार खरीदने के बाद 3 साल तक के लिए इन शेयरों को नहीं बेचा जा सकेगा वहीं निजी निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है।

निजी निवेशकों के लिए भी 3 साल का लॉक इन पीरियड होगा। इस बीच, ICICI बैंक ने येस बैंक में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इस तरह ICICI बैंक की येस बैंक में 5 फीसदी हिस्‍सेदारी होगी इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने बताया कि री-स्‍ट्रक्‍चरिंग प्‍लान का नोटिफिकेशन जल्‍द जारी कर दिया जाएगा।

इसके तीन दिन के भीतर येस बैंक पर आरबीआई की पाबंदियों को हटाने की बात कही थी। बता दें कि आरबीआई ने 3 अप्रैल 2020 तक के लिए येस बैंक के खाताधारकों को 50 हजार रुपये निकालने की लिमिट तय की है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान के जोधपुर में हुआ बड़ा हादसा। …..
Next: कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी। ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.