Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
images (2)

कोरोना वायरस इन दिनों पूरी दुनिया में लोगों की जिंदगी का दुश्मन बना हुआ है, जिसकी वजह से अब तक 4400 से ज्यादा की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी पहल शुरू की है। उनकी इस पहल से दक्षिण एशियाई देशों के नेता मुरीद होकर ना सिर्फ सहमति देने लगे बल्कि पीएम मोदी की तारीफ भी करने लगे, इसी बीच पाकिस्तान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है दरअसल, पीएम मोदी ने दक्षिण एशियाई देशों के संगठन दक्षेस में शामिल देशों से आह्वान किया है कि सभी आठ राष्ट्राध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर कोरोना के खिलाफ साझी लड़ाई पर चर्चा करें।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी सार्क देशों को इस वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को कहा था।अब कई देशों ने भारतीय मोदी की इस मुहिम का समर्थन किया है। अपील के बाद श्रीलंका, भूटान और मालदीव के राष्ट्रप्रमुखों की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है सबसे पहले श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना वायरस के मसले पर श्रीलंका बात करने को तैयार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे वक्त पर शानदार मुहिम की शुरुआत की है। सबकी नजरें पाकिस्तान की ओर थीं, इसी बीच पाकिस्तान ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने ट्वीट कर कहा कि हमने पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री को सार्क देशों के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात करने को लेकर कहा है। इस पर वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत है वही मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया किया और ट्वीट में लिखा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए सभी को एकसाथ आने की जरूरत है। हम क्षेत्रीय एकता दिखाने की मुहिम का समर्थन करते हैं।

Post navigation

Previous: यस बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी ……
Next: फारूक अब्दुल्ला 7 महीने की नजरबंदी से। ……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.