Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस के 92 विधायक जयपुर से पहुंचे भोपाल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस के 92 विधायक जयपुर से पहुंचे भोपाल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images

बड़ी खबर। …. मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट कराने का निर्देश दिया है. इसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक सर‍गर्मियां अचानक से बढ़ गई हैं. इस बीच, जयपुर से मध्‍य प्रदेश के 92 विधायक विशेष फ्लाइट से भोपाल पहुंच गए हैं. इंडिगो एयरलाइन्स के 130 सीटर विमान तकरीबन 11 बजे भोपाल स्थित राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचा. जयपुर से आए सभी कांग्रेसी विधायकों एयरपोर्ट से सीधे होटल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, शाम को कांग्रेस विधायक दल की होने वाली बैठक में ये सभी MLA शामिल होंगे जयपुर से भोपाल पहुंचे सभी विधायकों को होटल कोर्टयार्ड मैरियट में रखा जाएगा. इसे देखते हुए होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगाई गई है. जानकारी के मुताबिक, सीएम कमलनाथ विधायकों से मुलाकात करेंगे.

इससे पहले भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू कर दी गई थी. साथ ही साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी गई थी कि एयरपोर्ट छावनी में तब्दील हो गया. आम लोगों की गाड़ियों को एयरपोर्ट से पहले ही रोक दिया गया था वही बतादे की मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी को डर है, इसलिए वह विधायकों को शिफ्ट करती है. कांग्रेस के विधायकों को किडनैप करती है, हिप्नोटाइज करती है और तंत्र विद्या का सहारा लेती है. बीजेपी प्रजातंत्र की हत्या कर रही है. फ्लोर टेस्ट विधानसभा के सत्र में होते हैं, लेकिन क्या करना है और क्या नहीं यह निर्णय विधानसभा अध्यक्ष का होगा.

बीजेपी कमलनाथ सरकार पर जो विघ्न डाल रही है, उससे निपटने में कांग्रेस सरकार सक्षम है.पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को कोई डर नहीं है. ऐसी स्थिति में बीजेपी फ्लोर टेस्ट की बात कैसे कर सकती है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बेंगलुरू में बंधक बने विधायकों के संपर्क में है. उनके परिवार से लगातार चर्चा हो रही है. छह मंत्रियों को पद से बर्खास्त करने के बाद भी सरकार बहुमत में है. उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों पर कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर कैबिनेट में चर्चा होगी.

Post navigation

Previous: गुजरात कांग्रेस से दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Next: रेलवे ने उठाया बड़ा कदम AC कोच से हटाए पर्दे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.