Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात कांग्रेस से दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

गुजरात कांग्रेस से दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
1

आपको बतादे की कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद एक ओर जहां मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. वहीं अब गुजरात से भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है. राज्यसभा में सीट बंटवारे को लेकर नाराज कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जबकि दो अन्य विधायक बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस के दोनों विधायकों ने देर रात पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

दोनों विधायकों के इस्तीफे की घोषणा जल्द की जा सकती है जानकारी के मुताबिक, गुजरात कांग्रेस विधायक सोमा पटेल और जेवी काकडिया ने राज्यसभा में उनके समुदाय के सदस्य को न भेजे जाने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सोमा पटेल ने राज्यसभा सीट कोली समुदाय को देने की मांग की थी. बताया जाता है कि गुजरात से कोली समुदाय के सदस्य को टिकट नहीं दिया गया है. सोमा पटेल लिमडी से विधायक हैं, जबकि जेवी काकडिया धारी से विधायक हैं.

182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में फिलहाल 180 सदस्य है जिसमें 103 विधायक बीजेपी के हैं. वहीं 73 MLA कांग्रेस के हैं हर राज्यसभा सीट जीतने के लिए प्रेफरेंस वोट होंगे. 2 सीटों पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है गुजरात में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए दोनों ही दलों को 38 वोट चाहिए. राज्यसभा की दो सीटें जीतने के लिए 76 वोट चाहिए जबकि कांग्रेस के पास 74 वोट हैं जो दो सीटों के लिए काफी नहीं है. ऐसे में कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट से हाथ धो सकती है. हालांकि बीजेपी तीसरी सीट हर हाल में जीतना चाहती है.

राज्यसभा चुनाव को लेकर गुजरात में कांग्रेस के भीतर टूट की आशंका बढ़ गई है. इसी को देखते हुए कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर शिफ्ट कर दिया है. बतादे विधायकों को जयपुर लाया गया है. गुजरात के जिन विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया गया है उनमें लाखा भरवाड़, पूनम परमार, गेनी राठौड़, चंदन ठाकोर,हर्षद रिबड़िया शामिल हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फारूक अब्दुल्ला 7 महीने की नजरबंदी से। ……
Next: कांग्रेस के 92 विधायक जयपुर से पहुंचे भोपाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.