Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RBI और वित्त मंत्रालय अर्थव्यवस्था संभालने में जुट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

RBI और वित्त मंत्रालय अर्थव्यवस्था संभालने में जुट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
20191107065L_1575384322297_1575384353591

कोरोना वायरस के महामारी घोषित होने के बाद पूरी दुनिया में कोरोना के लेकर डर बना हुआ है. जिसके असर पूरे विश्व की अर्थव्यव्स्था पर पड़ रहा है. भारत में भी कोरोना के कारण शेयर मार्केट में निवेशकों के कई लाख करोड़ डूब गए लेकिन अब इससे निपटने के लिए RBI कोरोना की काट निकालने की तैयारी में है संयुक्त राष्ट्र की कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवेलपमेंट ने ख़बर दी है कि कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया की 15 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत भी है

चीन में उत्पादन में आई कमी का असर भारत से व्यापार पर भी पड़ा है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था को क़रीब 34.8 करोड़ डॉलर तक का नुक़सान उठाना पड़ सकता है यूरोप के आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी ओईसीडी ने भी 2020-21 में भारत की अर्थव्यवस्था के विकास की गति का पूर्वानुमान 1.1 प्रतिशत घटा दिया है

ओईसीडी ने पहले अनुमान लगाया था कि भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 प्रतिशत रहेगी लेकिन अब उसने इसे कम करके 5.1 प्रतिशत कर दिया है भारत सरकार, देश की जनता को ये भरोसा दिला रही है कि उन्हें घबराने की कोई ज़रूरत नहीं हालांकि,

विपक्षी दलों ने कोरोना वायरस के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव के बारे में सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं तेलुगू देशम पार्टी के सांसद जयादेव गल्ला ने इस बारे में अपनी चिंता लोकसभा में जताई थी. गल्ला ने कहा था हमें ये बात समझनी होगी कि कोरोना वायरस से हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ गोमती नगर का SRS मॉल हुआ सीज़
Next: Badrinath में भारी बर्फबारी चोटियां बर्फ से ढकीं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.