Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ समेत UP के 11 जिलों में सिनेमा हॉल बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

लखनऊ समेत UP के 11 जिलों में सिनेमा हॉल बंद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2

बतादे भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 33 लोगों में पुष्टि हुई है. अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 13 लोग सही होकर घर जा चुके हैं. यूपी के 11 जिलों में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल बंद करने का आदेश दिया गया है. जम्मू में 31 मार्च तक ढाबे-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे. शिरडी प्रशासन की ओर से भी कुछ दिन के लिए भक्तों से मंदिर ना आने की अपील की गई है उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना से बचाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की साथ ही यह भी बतादे यूपी के 11 जिलों लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, महराजगंज जिले में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल बंद करने का आदेश दिया गया है.

रेलवे भी कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हैं. ट्रेन को अच्छी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है बताती चलू की उत्तर प्रदेश में अब तक इस वायरस के संक्रमण के 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं. संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि आगरा में 8 मरीजों के अलावा गाजियाबाद व लखनऊ में दो-दो और नोएडा में एक मरीज में कोरोना वायरस पाया जा चुका है वही अभी तक 762 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं.

इनमें से 677 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं 72 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है.

रविवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध 18 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. विभिन्न जिलों की सर्विलांस यूनिट द्वारा चीन सहित कोरोना वायरस प्रभावित 12 देशों से लौटे 1184 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई.किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रविवार को 60 सैंपल का परीक्षण किया गया, जिसमें से आगरा की युवती का सैंपल पॉजिटिव मिला है.

आगरा के सात लोगों को नई दिल्ली तथा एक को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नोएडा, लखनऊ व गाजियाबाद में पॉजिटिव केस मिलने वालों को वहीं पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. लखनऊ में कनाडा से आई डॉक्टर का इलाज केजीएमयू में चल रहा है. वहीं उसके परिवार के एक और सदस्य को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है.

Post navigation

Previous: योगी ने मंत्रियों को सरकार के काम गिनाने के निर्देश
Next: दिल्ली से लखनऊ आई श्रमजीवी में कोरोना का संदिग्ध

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.