Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के कारण सोने की कीमत में भारी गिरावट
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना के कारण सोने की कीमत में भारी गिरावट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
14_03_2020-gold_and_silver

अब कोरोना के कहर से कोई भी पोर्टफोलियो बचा नहीं है. पिछले सप्ताह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत में 4 हजार प्रति दस ग्राम तक की कमी आई है शेयर बाजार में बीते सप्ताह मचे उथल-पुथल के बीच निवेशकों ने अपने मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए सोने की बिकवाली बढ़ा दी जिसके कारण पीली धातु की चमक मलिन पड़ गई और घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव साप्ताहिक आधार पर करीब 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी नौ फीसदी टूटा सोने के साथ-साथ चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. इस सप्ताह भी महंगी धातुओं पर दबाव बने रहने की संभावना है.कोरोना वायरस के कहर को लेकर बाजार में काफी घबराहट है.

इसलिए सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड जैसे एसेट में भी लोग बिकवाली कर मुनाफा बनाने में लग गए हैं, ताकि बाकी जगह से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने अपने मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए सोने में बिकवाली की क्योंकि ऐसे समय में सोना ही सबसे आसान साधन होता है जिसे बेचकर नकदी जुटाई जा सकती है

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोने का अप्रैल अनुबंध पिछले सत्र से 1,790 रुपये यानी 4.24 फीसदी की गिरावट के साथ 40,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ कारोबार के दौरान सोने का भाव 40,055 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटा. इससे एक सप्ताह पहले के आखिरी सत्र में सोने का भाव 44,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

घरेलू बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने से भी सोने पर दबाव आया.अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव इस साल के निचले स्तर पर आ गया है. बीते सप्ताह कॉमेक्स पर सोना तकरीबन 200 डॉलर प्रति औंस लुढ़का. कॉमेक्स पर नौ मार्च को सोने का अप्रैल अनुबंध 1,704 डॉलर प्रति औंस तक उछला था जोकि इस साल का सबसे ऊंचा स्तर है जहां से भाव टूटकर शुक्रवार को 1,504 डॉलर प्रति औंस तक गिरा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली से लखनऊ आई श्रमजीवी में कोरोना का संदिग्ध
Next: कोरोना का असर शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.