Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना का असर शेयर बाजार में आई भारी गिरावट
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

कोरोना का असर शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

आपको बतादे की पिछले शुक्रवार को शेयर बाजार को हमने ब्लैक फ्राइडे से रोमांचक फ्राइडे बनते देखा। आज यानी सोमवार 16 मार्च को शेयर बाजार पर कोरोना का प्रभाव दिखा। घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर 33,103.24 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी 367 अंकों की गिरावट के साथ के 9,587.80 स्तर पर। प्री ओपनिंग में ही सेंसेक्स सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर 1000 अंकों का गोता लगा चुका था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1545 अंकों का गोता लगा चुका है और वह 32,557.64 के स्तर पर आ गया सेंसेक्स 5.47% गिरावट के बाद अभी 32,236.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 523.40 अंकों की गिरावट के साथ 9,431.80 के स्तर पर है। यस बैंक का शेयर इस गिरावट में भी 43.84 फीसद फायदे के साथ 36.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज यह 26 रुपये 70 पैसे पर खुला यह अबतक 1956 अंक टूट चुका है। वहीं निफ्टी 9,432.45 के स्तर पर आ गया है। अब तक 522.75 अंकों के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 के 49 शेयर इस समय लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

वहीं सेंसेक्स का कोई भी स्टॉक हरे निशान पर नहीं है वही इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 41,315.98 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,73,505.62 करोड़ रुपये पर आ गया। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही साथ ही टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा हालांकि, आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, हमें कुछ तेजी भी देखने को मिल सकती है  वैश्विक उतार-चढ़ाव के इस दौर में खुदरा निवेशकों को शांत रहना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के कारण सोने की कीमत में भारी गिरावट
Next: वनडे सीरीज रद्द से अफ्रीकी टीम अपने घर के लिए रवाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.