Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस को मिला एक और झटका। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कांग्रेस को मिला एक और झटका। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
congress_flag_1580094067

मध्य प्रदेश में पहले ही कुर्सी बचाने का संघर्ष कर रही कांग्रेस को गुजरात में एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पार्टी के पांचवें विधायक मंगल गवित ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले 4 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने तंज कसते हुआ कहा है कि यह पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के कारण हो रहा है कांग्रेस के विधायक मंगल गवित ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले चार विधायकों ने इस्तीफा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी को दे दिया था। इसके साथ ही राज्यसभा चुनावों में पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस सबके बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा की एक-दो और कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफा देने की चर्चा है। यह पार्टी की अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है वही बतादे गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 103 सीटें हैं,

जबकि कांग्रेस के पास 73 विधायक हैं। भारतीय ट्राइबल पार्टी के पास दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास एक सीट है। एक निर्दलीय विधायक भी है। गुजरात विधानसभा में संख्याबल के आधार पर बीजेपी दो सीटें जीत सकती है और उसे तीसरी सीट जीतने के लिए कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग की जरूरत होगी, क्योंकि पार्टी को तीनों सीटों पर जीत के लिए कुल 111 वोटों की जरूरत होगी। कांग्रेस को दो सीटें जीतने के लिए कुल 74 वोटों की जरूरत होगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कटड़ा में धारा 144 लागू
Next: मध्य प्रदेश विधानसभा स्‍थगित होने पर। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.