Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिका में कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल शुरू

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
corona_vac_5898594_835x547-m

इसवक़्तकी बड़ी खबर। …… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के बीच अपने देश के नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो लोगों को घर में ही काम करना चाहिए। दस से अधिक लोगों के समूह में इकट्ठा होने से बचें। इसके साथ ही अगर बेहद जरूरी न हो, तो यात्रा न करें। इसके साथ ही बार, रेस्‍टोरेंट और सार्वजनिक जगहों पर खाने-पीने से बचें कोरोना वायरस की वैक्‍सीन के बारे में बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति कहा मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कोरोना वायरस से लड़ने की दिशा में काम शुरू हो गया है।

एक शख्‍स को वैक्सीन दी गई है और इसका चरण-1 क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया गया है। यह इतिहास में सबसे तेज वैक्सीन तैयार करने की दिशा में एक कदम उठाया गया है। हम एंटी वायरल थेरेपी और अन्य उपचार विकसित करने के लिए भी तेजी से कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास कुछ आशाजनक शुरुआती परिणाम हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप के इस बयान से कोरोना वायरस से जूझ रहे लाखों लोगों की उम्‍मीद जरूर जागी होगी।

तो क्‍या अमेरिका ने कोरोना वायरस का टीका इजाद कर लिया है? बता दें कि अमेरिका में सोमवार को कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण शुरू हुआ। इस परीक्षण में 45 लोगों को शामिल किया गया है। वैक्‍सीन की इसकी पहली डोज परीक्षण में शामिल लोगों को दी गई है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है? इसके जवाब में उन्‍होंने कहा, ऐसा हो सकता है।

हालांकि, हम कोरोना वायरस के प्रकोप से जोड़कर इसे नहीं देख रहे हैं। मुझे लगता है कि शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के मामले में जबरदस्त मांग है। एक बार जब हम इसके साथ हो जाते हैं, तो आप एक जबरदस्त उछाल देखने वाले हैं।

गौरतलब है कि सेमवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन के पहले मानव ट्रायल की शुरुआत अमेरिका के सिएटल में की गई। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है, साथ ही उम्‍मीद भी जताई कि अच्‍छे परिणाम जल्‍द सामने आएंगे हालांकि, अभी वैक्सीन का परीक्षण पूरा होने में महीनों का समय लगेगा। यहां, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महामारी एवं संचारी रोग-1 विभाग के अध्यक्ष रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया था कि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान वायरस को पृथक करने में सफल हुआ है।

Post navigation

Previous: कोरोना के कहर के साथ शाहीन बाग में प्रदर्शन भी जारी
Next: नासिक में लगी धारा 144 दो और संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.