Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस की दहशत दिखी शेयर बाजार पर भी
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

कोरोना वायरस की दहशत दिखी शेयर बाजार पर भी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
6

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर अभी भी है जारी और सिर्फ चीन में ही इसके संक्रमण से 1000 से ज्यादा डेथ के मामले आ चुके हैं. चीन सहित कई देशों में इसके चलते हेल्थ एमरजेंसी लागू है. इसके असर से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा है और दुनियाभर के बाजारों में दबाव रहा है. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर जल्दी मामले कंट्रोल नहीं हुए तो दुनिया के कई देशों की इंडस्ट्री और बाजार पर और बुरा असर पड़ सकता है. असल में कई देशों ने चीन से होने वाले इंपोर्ट को अस्थाई तौर पर रोक दिया है, जिससे जरूरी प्रोडक्ट न मिलने से उन देशों की मेजर इंडस्ट्री पर असर पड़ने का डर बना हुआ है.

फिलहाल जहां इससे कई इंडस्ट्री प्रभावित हो सकती हैं, कुछ कंपनियों को इसका फायदा भी मिल सकता है ट्रेडिंग बेल्स के सीनियर एनालिस्ट संतोष मीना के मुताबिक कारोना वायरस के चलते चीन से होने वाले कई प्रोडक्ट के आयात पर रोक लगा दी गई है. चीन से भारत में इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट,फर्टिलाइजर्स और प्लास्टिक बड़े पैमाने पर इंपोर्ट किया जाता है. फिलहाल अब इनके इंपोर्ट पर रोक लगने से इस क्षेत्र में काम कर रहीं डोमेस्टिक कंपनियों को फायदा मिल रहा है.

हमने यहां एक्सपर्ट के हवाले से ऐसे ही कुछ शेयर चुने हैं, जिनमें इसके चलते ग्रोथ दिख सकती है.डिक्सॉन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट सेग्मेंट में अच्छे पोजिशन पर है. डिक्सॉन टेक्नोलॉजी को मेक इन इंडिया थीम का फायदा मिला है, जिससे कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है सैमसंग और शियोमी जैसी बड़ी कंपनियों के साथ तालमेल से भी कंपनी को ग्रोथ करने में मदद मिली है….हाल के दिनों में वॉल्यूम में स्लोडाउन के बाद भी कंपनी के मार्जिन में ग्रोथ दिखी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया गैंगरेप मामले के दोषियों को कल होगी फांसी
Next: 31 मार्च तक नहीं होगी कोई भी फिल्म की शूटिंग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.