Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नुसरत ने दी हाथ धोने की नसीहत,यूजर्स ने किया ट्रोल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

नुसरत ने दी हाथ धोने की नसीहत,यूजर्स ने किया ट्रोल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके हर वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. लेकिन इस बार उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से बचने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज चल रहा है. जिसको नुसरत जहां ने किया और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. लोगों ने नोटिस किया कि नुसरत जहां ने हाथ साफ करते वक्त नल को खुला छोड़ा है.

जिस पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं नुसरत जहां ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा की चलिए हम सभी एहतियाती कदम उठाते हैं और COVID-19 को रोकने के लिए हर घंटे अपने हाथ धोते हैं. याद रखें पानी बर्बाद न करें. सुरक्षित रहें- अलर्ट रहें वीडियो में देखा जा सकता है कि नुसरत जहां नल खोलकर साबुन से हाथ साफ कर रही हैं.

वो उस वक्त टैप को बंद करना भूल गईं. लोगों ने उनको इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, आपको साबुन से हाथ धोते वक्त नल बंद करना चाहिए. इससे पानी बचेगा. वहीं अन्य यूजर ने लिखा, हम देख सकते हैं कि आप हाथ धोते वक्त पानी बरबाद कर रही हैं.

 

कृप्या इस वीडियो को हटाकर दूसरा वीडियो पोस्ट करें वही बतादे की बंगाली एक्ट्रेस नुसरत ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से कुल 3.5 लाख वोट से जीत दर्ज की थी. अपने एक्टिंग करियर के दौरान अब तक नुसरत जहां ने खिलाड़ी, शोत्रु, खोका 420, जमाई, लव एक्सप्रेस और क्रिसक्रोस जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आयुष्मान खुराना बीता रहे फैमिली संग अपना समय
Next: राजधानी लखनऊ केजीएमयू में बड़ी लापरवाही। ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.