Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आयुष्मान खुराना बीता रहे फैमिली संग अपना समय
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

आयुष्मान खुराना बीता रहे फैमिली संग अपना समय

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
images (1)

जैसा की आप सभी जानते है की चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है. भारत में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 152 पहुंच चुकी है. संक्रमित लोगों में देश के 126 और विदेश के 25 लोग शामिल हैं. वहीं, 14 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. जबकि तीन लोगों की मौत हुई है. बॉलीवुड के कलाकार भी इस वायरस के संक्रमण से एहतियात बरत रहे हैं और अपने परिवार के साथ घर में आइसोलेट हो गए हैं बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर उन परिवारों के बारे में कुछ खुद से लिखी शायरी साझा कीं, जो कोरोनोवायरस के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

अब हर अमीर का हर दिन रविवर हो गया, और गरीब है अपने सोमवर के इंतजार में.
अब अमीर का हर दिन सह परिवारहो गया, और गरीब है अपने रोज़गार के इंतजार में.

साथ आयुष्मान ने एक वीडियो भी साझा किया कि कैसे वह आइसोलेशन के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रहे हैं. वीडियो में वह अपने बच्चों और पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं.इसके अलावा, आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना ने लोगों से पैनिक नहीं करने का आग्रह किया अन्य कलाकारा ने भी खुद को आइसोलेशन में रखा है. इन कलाकरों में आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, अनूप जलोटा जैसे सितारे हैं

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल ने भारतीय अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को कोरोना से बचने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज दिया था. जिसे पुरा करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पुर्तगाल के नामी फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर को इस सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नामांकित किया है.

Post navigation

Previous: वायरस के कारण करीना ने हाथ मिलाने से किया इंकार
Next: नुसरत ने दी हाथ धोने की नसीहत,यूजर्स ने किया ट्रोल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.