Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जनता कर्फ्यू को लेकर बॉलीवुड स्टार पीएम मोदी के सपोर्ट में
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

जनता कर्फ्यू को लेकर बॉलीवुड स्टार पीएम मोदी के सपोर्ट में

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के चलते देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया. इसके बाद इस मुहिम को बॉलीवुड के सितारों ने भी सलाम किया. अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर जैसी हस्तियों ने ट्वीट कर पीएम मोदी की इस मुहिम को सपोर्ट किया और तारीफ की अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा- मैं इस जनता कर्फ्यू का सपोर्ट करता हूं. साथ ही मैं देश के उन लोगों को सलाम करता हूं जो जरूरी सेवाओं को जारी रखे हुए हैं. एक बनिए, सेफ रहिए और सावधान रहिए.

बता दें कि पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू के दिन कोरोना वायरस से जूझ रहे देश में इमरजेंसी सेवाएं प्रदान कर रहे लोगों की मेहनत को सराहने की भी बात की है यही नहीं, एक्टर अक्षय कुमार ने भी जनता कर्फ्यू को कारगर बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत ही अच्छा विचार दिया है. हम सभी को इस रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए.

हमें दुनिया को दिखाना होगा कि हम ये कर सकते हैं.एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्वीट में कहा कि पीएम साहब ने हम सभी से कोविड-19 के खिलाफ संकल्प और संयम से लड़ने की अपील की है. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करें और घर में रहें. सुरक्षित रहेंअनुपम खेर ने भी इस मुहिम के लिए कहा कि ऐसी आपदा के समय ना केवल देश को बल्कि पूरे विश्व को आप जैसे नेता की सख्त जरूरत है.

हम सब मिलकर अपना कर्तव्य निभाएंगे.वहीं एक्टर ऋषि कपूर ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी इस खतरे से आगाह किया और मानवता के लिए एक साथ लड़ने की बात की.इससे पहले सोनम कपूर जैसे स्टार भी देश में कोरोना वायरस को लेकर सरकार की सक्रियता की तारीफ कर चुके हैं. उनका कहना है कि देश में विदेश से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर अच्छे से स्क्रीनिंग हो रही है जो अच्छी बात है. इससे देशवासी सुरक्षित रहेंगे.

Post navigation

Previous: कार्तिक ने कोरोना से बचने के लिए 2.50 min की दी स्पीच
Next: कमलनाथ के इस्तीफे के बाद आया सिंधिया का बड़ा बयान। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.