Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस से तमिलनाडु में पहली मौत,संक्रमण के 18 मामले
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना वायरस से तमिलनाडु में पहली मौत,संक्रमण के 18 मामले

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
22_03_2020-coronavirus-death_20132523

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच तमिलनाडु में कोरोना वायरस से पहले मरीज की मौत हुई है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक 54 साल के आदमी की बुधवार तड़के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस से यह पहली मौत का मामला है स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर के मुताबिक इस व्यक्ति को हाई ब्लड शुगर था और इसकी लंबी बीमारी का मेडिकल इतिहास था। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, राजू अस्पताल में एमडीयू में कोविड​​-19 पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई।

इस मरीज का स्टेरॉयड पर निर्भर सीओपीडी के साथ उच्च रक्तचाप के कारण हाई ब्लड शुगर सहित लंबी बीमारी का मेडिकल इतिहास था गौरतलब है कि मंगलवार को राज्य में Covid ​​-19 के तीन महिलाओं सहित छह और मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद, यहां कुल मामलों की संख्या 18 तक पहुंच गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 562 तक पहुंच गई है।

कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 9 तक पहुंच गया है। वहीं, 40 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।मंत्रालय के मुताबिक, जो दिल्ली में कल दूसरी मौत हुई थी वह मरीज कोरोना नेगेटिव पाया गया था।तेलंगाना में दो नए मामले मिले हैं और इनकी संख्या 35 हो गई है। राजस्थान में पांच नए केस सामने आए हैं और इनकी संख्या 32 हो गई है, जिनमें दो विदेशी भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश और गुजरात में अभी तक 33-33 संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में 30, हरियाणा में मंगलवार को तीन नए केस सामने आए और इनकी संख्या 31 हो गई, जिनमें 14 विदेशी हैं। पंजाब में अभी तक 29 संक्रमित पाए गए हैं। लद्दाख में अभी तक 13 संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से दो अब ठीक हो चुके हैं। बंगाल में संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है, जबकि आंध्र प्रदेश में आठ संक्रमित हुए हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM की मौजूदगी में रामलला को अस्थायी मंदिर में किया गया शिफ्ट
Next: छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब परिवारों को दी बड़ी राहत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.