Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री के निर्णय का बॉलीवुड ने किया समर्थन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री के निर्णय का बॉलीवुड ने किया समर्थन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी कल रात आठ बजे देश के नाम संबोधन में इसका एलान किया. प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का बॉलीवुड के सितारों ने स्वागत किया है. अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर हाथ जोड़ने वाला इमोजी ट्वीट किया है अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने #StayAtHomeSaveLives का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया “कोरोना वायरस को मात देने के लिए ये एक महत्वपूर्ण कदम है. जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं होता.

अभिनेत्री ने आगे लिखते हुए कहा कि मैं अपने परिवार संग घर पर हूं और मैं चाहूंगी कि आप सब भी कोरोना को हराने में अपना योगदान दे, और 21 दिन तक अपने घरों में ही रहें कंगना रनौत की बहन रंगोली ने ट्वीट किया कि हम बहुत खुशनसीब है जो हमें अपने देश के लिए नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले. मुझे पूरी उम्मीद है कि ये आने वाले 3 हफ्ते हमारी जिंदगी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने जय-हिंद लिखते हुए अपनी बात को खत्म किया.फिल्म मेकर निखिल अडवानी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर कोरोना वायरस को खत्म करने में पूरी तरह सहयोग करेंगे.

साथ ही फिल्म मेकर विवेक अग्नीहोत्री भी ट्वीट किया हम लड़ेंगे, हम त्याग करेंगे और हम जीतेंगे. सभी इसमें अपना सहयोग दिखाए.तमाम सितारों ने अपनी राय 21 दिन के लॉकडाउन पर रखते हुए कोरोना को हराने में अपना सहयोग दिखाने की बात कर अपने फैंस से सहयोग मांग है. आपको बता दें देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित 536 मामले सामने आ गए है जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं दुनियाभर में 3 लाख 99 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रिमत है.बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात 8 बजे कोरोना से निपटने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन का एलान कर दिया. आधी रात 12 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन 21 दिन तक देश में जारी रहेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था.वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ट्वीट करते हुए कहती है कि जब बात सेफ्टी पर आए तो 21 दिन का लॉकडाउन कोई बड़ी बात नहीं है. इस आदेश को स्वीकार करते हुए उन्होंने लिखा, आइये इस पर अमल करते है. उम्मीद है कि 21 दिन के लॉकडाउन के बाद हम कोरोना वायरस को खत्म कर जश्न मना सकें.

Post navigation

Previous: रेलवे का फैसला ट्रेन सेवाएं भी 14 अप्रैल तक रहेंगी बंद
Next: लॉकडाउन होने के बावजूद भी लोग नहीं कर रहे। …….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.