Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज EMI को लेकर होगा ऐलान
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज EMI को लेकर होगा ऐलान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है. ऐसे में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है. लोगों को राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार बड़े ऐलान कर रही है. वहीं, केंद्र सरकार के बाद अब RBI ने राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया है. RBI ने रेपो रेट 0.75 फीसदी घटाकर 4.40 फीसदी कर दी है. इस फैसले से बैंकों के साथ-सााथ आम आदमी को भी राहत मिलेगी. जल्द बैंक अपने ग्राहकों की EMI कम करने को लेकर फैसले ले सकते है. आपको बता दें कि नए बेंचमार्क फॉर्मूले पर आधारित ब्याज दर वाले होम लोन की EMI ही कम होंगी.

MCLR वाले होम लोन की EMI कम होन में अभी समय लगेगा RBI का फैसला- RBI की कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 से घटकर 4.45 फीसदी पर आ गया है. रेपो रेट की यह कटौती आरबीआई इतिहास की सबसे बड़ी है. आपको बता दें कि बीते दो मौद्रिक समीक्षा बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया था इसके साथ ही आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 0.90 फीसदी की कटौती करते हुए 4 फीसदी कर दी है. रेपो रेट कटौती का फायदा होम, कार या अन्य तरह के लोन लेने वाले लोगों को मिलेगा RBI की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू 3 अप्रैल को होने वाला था. लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए इसे जल्दी कर दिया गया.

RBI गवर्नर ने कह, मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने 24, 25 और 26 मार्च को बैठक कर लिया ताकि रेट कट का ऐलान जल्दी हो सके.CRR में कटौती से बैंकों को 1.37 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे. CRR में कटौती 1 साल के लिए लागू होगी. मार्जिन स्टेंडिंग फैसिलिटी कैप 2 फीसदी से बढ़कर 3 फीसदी की गई है. बैंक, NBFCs को सभी टर्म लोन पर 3 महीने का MORATORIUM मिलेगा इसके साथ ही नेट फंडिंग रेश्यो नियम को 6 महीने के लिए टाला जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि सिस्टम में पिछले MPC से अबतक 2.8 लाख करोड़ रुपये डाले गए हैं. भारतीय बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित और मजबूत है. बैंकों ग्राहकों को चिंतित होने की जरुरत नहीं है. सुरक्षित रहिए और डिजिटल को बढ़ावा दीजिए.विश्व के कई देशों में आंतक मचाने के बाद भारत में कोरोना पैर पसार चुका है. इसके असर से लड़ने के लिए भारत सरकार ने गुरुवार को ही 80 करोड़ लोगों के लिए बड़े ऐलान किए हैं और 1.70 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक राहत दिया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश की सीमाओं पर भी दिखा कोरोना वायरस का असर
Next: सेंसेक्स खुला 900 अंकों से ज्यादा की तेजी निफ्टी 8900 के पार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.