Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एक ही परिवार के 13 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

एक ही परिवार के 13 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

आपको बतादे की दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है गौतमबुद्ध नगर जिले में 6 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है हाल ही में नोएडा की एक कंपनी के कई कर्मचारी कोरोना पॉजटिव पाए गए हैं। साथ ही ये भी खबर है कि कंपनी के एमडी और उनके परिवार के 13 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के एमडी और दो कर्मचारी कुछ दिन पहले ही लंदन से लौटे है। वहां से आने के बाद ये लोग 14 दिनों के लिए अपने घर पर नहीं रुके थे जिसके कारण उनसे कंपनी के अन्य लोगों तक ये वायरस फैल गया। वहीं इस मामले में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग भार्गव ने कंपनी की तरफ से हुई इस लापरवाही के कारण उनपर FIR दर्ज करने का आदेश दिया अब आइये जानते है की गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने क्या कहा

एक निजी फर्म के कर्मचारियों पर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में 13 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित करने का संदेह उत्पन्न होने के बाद उस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हाल में ही एक विदेशी ने इस कंपनी का दौरा किया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग भार्गव की शिकायत पर उत्तर प्रदेश महामारी रोग अधिनियम, 1987 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि शनिवार शाम को गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 26 पोजिटिव मामले सामने आये, उनमें से 13 ऐसे हैं जिनमें संक्रमण सीज फायर कंपनी से आया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक ब्रिटेन गये थे और एक मार्च को लौटे थे। सात मार्च को कंपनी का एक कर्मचारी ब्रिटेन से लौटा था। भार्गव ने कहा एक विदेशी नागरिक ने 14, 15 और 16 मार्च को कंपनी का ऑडिट किया था लेकिन कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। इस कंपनी के 13 लोग और उनके परिवार के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

इससे पहले बीते दिन, नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टेयरा सोसाइटी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोग मिले हैं जिसकी वजह से सोसाइटी को 3 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान सेक्टर में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। इस सेक्टर को भी तीन दिनों के लिए जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।

नए मामलों के बारे गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि सेक्टर 137 स्थित पारस टेयरा सोसाइटी में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उक्त सोसाइटी को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: CM गहलोत ने PM मोदी व गृहमंत्री शाह से मांगा सहयोग
Next: जनपद गोंडा जहां पर भगवान श्री राम की अष्टधातु की मूर्ति……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.