Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंदौर को शर्म सार करने वाली खबर। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

इंदौर को शर्म सार करने वाली खबर। ……

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ते जा रहा है और हर दिन कोविड-19 के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना संकट के इस दौर में खतरनाक महामारी के कहर से लोगों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान की बाजी लगा कर डटे हुए हैं, मगर कुछ लोग हैं कि उन पर पत्थर बरसा रहे हैं और थूक रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है, जहां कोरोना वायरस के मद्देनजर एक बुजुर्ग महिला की स्क्रीनिंग करने गए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर पत्थर बरसाए गए और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया है। बता दें कि इससे पहले भी कोरोना लॉकडाउन में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस की टीम पर देश के अलग-अलग हिस्सों से हमले की खबर आ चुकी है

आपको बतादे की कोरोना वायरस से संदिग्ध एक बुजुर्ग महिला को लेने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम आई जिसमें डॉक्टर, नर्स और आशा कार्यकर्ता शामिल थे जिसका वहां के लोगों ने विरोध किया और लोगों ने पथराव कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों से उनका पीछा किया और फिर किसी तरह स्वास्थ्यकर्मियों की टीम जान बचाते भागी। बता दें कि यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जहां पूरा देश डॉक्टरों के लिए तालियां बजा रहा है और उनके योगदान को सराह रहा है, मगर वहीं कुछ लोग इन्हें गालियां भी दे रहे हैं और पत्थर भी मार रहे हैं। आप देख सकते है इस वीडियो में कि कैसे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर भीड़ हमला करने के लिए दौड़ती दिख रही है

हाालंकि, इस घटना के बाद पुलिस पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों पर केस भी दर्ज किया है बता दें कि इंदौर में कोरोना वायरस के मामलों में लगाता इजाफा हो रहा है और यह आंकड़ा 75 हो गया है। बुधवार को 12 नए मामले सामने आए दरअसल, यह पहला मामला नहीं है, जिसमें कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अगली कतार में खड़े स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी की घटना हुई है। इससे पहले दिल्ली के मरकज में तबलीगी जमाती के लोगों ने भी स्वास्थ्य कर्मियों पर थूका डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया ये सभी के लिए एक शर्म की बात है। ….

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में मिले 23 विदेशी नागरिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज
Next: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के पार

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.