Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोफी टर्नर प्रेग्नेंसी में पति के साथ कर रही इंजॉय देखे तस्वीरें
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सोफी टर्नर प्रेग्नेंसी में पति के साथ कर रही इंजॉय देखे तस्वीरें

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
9

टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी टर्नर को अपने पॉप स्टार पति जो जोनस के साथ क्वारंटीन में रहना अच्छा लग रहा है. एसशोबिजडॉटकॉम के मुताबिक, कथित रूप से अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती टर्नर ने कॉनन एट होम के ल्एि कॉनन ओ ब्रायन को दिए साक्षात्कार में इस बारे में बात की है कि वह कोरोना संकट के समय में कैसे रह रही हैं.

टर्नर ने यह पूछे जाने पर कि वह सोशल डिस्टेंसिंग को कैसे मैनेज कर रही हैं उन्होंने कहा, मुझे यह अच्छा लग रहा है. मैं एक अंतर्मुखी महिला हूं, मैं एक घर पर रहना पसंद करती हूं अगर मैं पूरे दिन घर पर रह सकती हूं तो रहूंगी, तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा है. सोफी टर्नर का कहना है कि फिलहाल सब कुछ उनके पक्ष में काम कर रहा है.

उन्होंने कहा, जो और मैं .. सब कुछ मेरे पक्ष में काम करता मालूम पड़ रहा है क्योंकि जो को लोगों से मिलना-जुलना बहुत पंसद है और मुझे उन्हें अपने साथ वक्त बिताने के लिए घर पर रोके रहने में मशक्कत करनी पड़ रही है. उनके लिए यह जेल की तरह है, लेकिन मेरे लिए बहुत अच्छा है.

बता दें कि सोफी टर्नर प्रियंका चोपड़ा की जेठानी हैं. एक सूत्र के हवाले से ईऑनलाइन डॉट ने बताया है कि सोफी का यह चौथा महीना है, ये शुरुआती दिन हैं जिसके चलते ये स्टार जोड़ी बेहद उत्साहित है. सूत्र ने आगे कहा, इन्होंने अपने परिवार को हाल ही में इसकी जानकारी दी, सभी बेहद उत्साहित हैं.

दोनों के परिवारों ने अभी इस खबर पर चुप्पी साध रखी है क्योंकि सोफी और जो जोनास ने खुद ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों जल्द ही इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दे सकते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अजय ने डोनेट किए फिल्म इंडस्ट्री के मज़दूरों के लिए 51 लाख
Next: कंगना रनौत ने PM केयर्स फंड में डोनेट किए 25 लाख

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 hour ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 hour ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.