May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

Ind vs Eng: बोल्ड होने के बाद भी क्रीज पर काफी देर खड़े रहे विराट कोहली, जानिए कारण

1 min read

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल बिना खाता खोले वापस लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी संभाली। स्पिनर जैक लीच ने पुजारा का विकेट झटका और इसके बाद मोइन अली ने कप्तान विराट कोहली को शून्य पर बोल्ड कर दिया।

दूसरा विकेट गिरने के बाद मैदान पर कदम रखने वाले कप्तान कोहली पांचवीं गेंद पर ही बोल्ड होकर वापस लौटना पड़ा। कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे कि मोइन अली की एक शानदार गेंद पर वह बोल्ड हो गए। यह गेंद कुछ ऐसी थी जिसके बारे में उनको कुछ पता ही नहीं चला। बोल्ड होने के बाद भी कोहली क्रीच पर ही खड़े रहे। उन्होंने नॉन स्ट्राइक पर खड़े रोहित शर्मा से पूछा कि क्या हुआ। उनको बोल्ड होने पर विश्वास ही नहीं हो रहा था।

क्या हुआ विराट कोहली के साथ

22 ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को मोइन ने एक लाजवाब गेंद पर बोल्ड किया। गेंद ऑफ स्टंप से दूर गिरी और सीधा अंदर निकल गई। गेंद ने स्टंप के उपरी भाग को हिट किया और गिल्ली बिखर गई। कोहली क्रीज पर ही खड़े रहे और थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद कोहली के बोल्ड होने की पुष्टी की। 5 गेंद खेलने के बाद कोहली बिना कोई रन बनाए वापस पवेलियन लौट गए।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.