May 8, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

मुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन नबी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

1 min read

मुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन नबी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-ए-मिलादुन नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज मंे शांति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा।
मुख्यमंत्री जी ने ईद-ए-मिलादुन नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व0 श्री कल्याण सिंह को विधान सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व0 श्री कल्याण सिंह को आज विधान सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री कल्याण सिंह जी ने समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया। पं0 दीन दयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर वे सार्वजनिक जीवन से जुड़े। उन्होंने लगभग 06 दशकों से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन में उच्च मानदण्ड स्थापित किये। वे 10 बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए और 02 बार लोक सभा सदस्य रहे। यह अपने आप में एक कीर्तिमान और उनकी लोकप्रियता एवं जनप्रियता का द्योतक है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री कल्याण सिंह जी एक ओजस्वी वक्ता एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए जनहित में ऐतिहासिक निर्णय भी लिए। उनके व्यक्तित्व में प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी और कर्मठता का समावेश था। अपने असाधारण व्यक्तित्व और सेवाभाव से उन्होंने प्रदेश को गौरवान्वित किया। उनके निधन से प्रदेश, देश एवं पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 श्री कल्याण सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवदेना व्यक्त की।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.