May 6, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

लखनऊ के 18 हॉटस्पॉट में नौ रेड जोन घोषित कोई नहीं हुआ ग्रीन जोन। ….

1 min read

सीएमओ ने बुधवार को 18 हॉटस्पॉट में नौ इलाकों को रेड जोन घोषित किया। इनमें नौ इलाके ऑरेंज जोन में शामिल हैं। अभी तक राजधानी में 151 पॉजिटिव केस हैं। वहीं 63 मरीजों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है प्रशासन की ओर से हॉट स्पॉट इलाकों का रिव्यू भी किया जा रहा है। जिन इलाकों में संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य हो जाएगी और वहां कोई नया मरीज नहीं मिलेगा, उसे ग्रीन जोन बनाया जाएगा। हालांकि पुलिस प्रशासन उन इलाकों में भी पूर्व की तरह लॉक डाउन का पालन कराएगी। जिला प्रशासन ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।

रेड जोन

नया गांव पश्चिम, नजीराबाद रोड
तोपखाना कैंट
रामदास का हाता, कैंट
मस्जिद अली जान सदर, कैंट
हाता संगी बेग, नक्खास
डालीगंज, मौसमगंज
मालवीय नगर, मोतीझील कॉलोनी
बिरहाना, रकाबगंज
कटरा आजमबेग, नक्खास
सदर बाजार
नक्खास

ऑरेंज जोन

गोमतीनगर का विजय खंड
मोहम्मदी मस्जिद वजीरगंज
फूलबाग और नजरबंद मस्जिद कैसरबाग
मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादत गंज
पीरपक्का मस्जिद तालकटोरा
खजूर वाली मस्जिद त्रिवेणी नगर
मरकज वाली मस्जिद मलिहाबाद
आईआईएम रोड पावर हाउस
पीरबाग मस्जिद शक्तिनगर इंदिरानगर

लालबाग में पुलिस ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। इलाके में लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी। सब्जी विक्रेता ने किन लोगों से सब्जी खरीदी थी और किन्हें बेचा था। इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.