March 29, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

बड़ी खबर: ओडिशा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली हुए ढेर

1 min read

ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। राज्य पुलिस ने रविवार को कहा कि इस मठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं।

विशेष ऑपरेशन समूह के जवान, एक समर्पित नक्सल विरोधी बल और ओडिशा पुलिस की एक विशेष कांस्टेबल इकाई ने नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में भाग लिया था।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ कंधमाल के तुमुदीबांध इलाके के करीब हुई। पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) अमिताभ ठाकुर ने कहा कि हमें चार सीपीआई (माओवादी) कैडरों की मौत के बारे में जानकारी मिली है। तलाशी अभियान के लिए और बल भेजे जा रहे हैं।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.