April 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

1 min read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन किया जाए। कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं।

सीएम योगी ने आगे कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है।

रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण मास में ऋषिगण आश्रम में रहकर अध्ययन और यज्ञ करते थे। श्रावण पूर्णिमा को मासिक यज्ञ की पूर्णाहुति होती थी।

यज्ञ की समाप्ति पर यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी, जिसका पालन रक्षाबंधन के रूप में भी किया जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले तीन सालों की तरह इस साल भी रक्षाबंधन पर्व पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत 2 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 3 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच 24 घंटे यह सुविधा दी जाएगी। इस पुष्टि यूपी सरकार के प्रवक्ता ने की।

राखी बांधने का मुहुर्त-
शुभ का चोघड़िया :प्रातः 9:30 से 11 बजे तक रहेगा।
अभिजित-मुहूर्त : दोपहर 12:18 से1:10 बजे तक रहेगा।
लाभ -अमृत का चोघड़िया : दोपहर 4:02 से 7:20 बजे तक रहेगा

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.