May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

मौनी रॉय ने गलती से राजनाथ सिंह को टैग किया ट्वीट, यूजर्स ने यूं लिए मजे:-

1 min read

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया। मौनी को फैन्स से लेकर सेलेब्स तक ने तक ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। मौनी रॉय ने अधिकांश सेलेब्स को बर्थडे विश के लिए रिप्लाई किया। इसी दौरान उन्होंने बर्थडे विश रिप्लाई करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया और उन्हें थैंक्यू कहा।

Bollywood News In Hindi | Latest Bollywood News In Hindi | Hindi Film News  | मनोरंजन समाचार

हालांकि, बाद में पता चला कि मौनी ने राजनाथ को गलती से ये ट्वीट कर दिया। उन्होंने राज नायक के बजाय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ट्विटर पर टैग कर दिया। जब फैन्स ने उन्हें इस बात की जानकारी दी, तो उन्होंने ट्वीट फौरन डिलीट कर दिया।

वहीं मौनी रॉय की इस गलती पर यूजर्स उनके खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहन एनसीबी वाले उठाकर ले जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने तो सीधे डिफेंस मिनिस्टर को टैग कर दिया, वो इलाका तो कंगना मैम का है। किसी ने लिखा- डोन्ट इनवाइट एनसीबी।

 

Mouni Roy - W3LiveNews.com Search | Australia

बता दें कि मौनी रॉय ने अपने वेकेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो बिकनी में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं।
मौनी रॉय को आखिरी बार फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में नजर आई थीं। मौनी की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है, जिसमें वह नेगेटिव रोल अदा करते हुए नजर आएंगी।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.