September 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

छत्तीसगढ़ के मंत्री के बेशर्म बोल, दुष्कर्म को बताया छोटी घटना:- शर्मसार है इनके बोल

1 min read

बढ़ते महिला अपराधों को लेकर देशभर में जहां गुस्सा है, वहीं नेता, मंत्री बेशर्म बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। अपराधों को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री दुष्कर्म पर असंवेदनशील बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर (बलरामपुर रेप केस ) में भी एक 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया।

Chhattisgarh celestial lightning falls in Minister Shivkumar Dahria  bungalow darkness shines in the house | छत्तीसगढ़: मंत्री शिवकुमार डहरिया  के बंगले पर गिरी आकाशीय बिजली, CM भूपेश बघेल ...

इस पर भूपेश बघेल सरकार (छत्तीसगढ़ सरकार ) में श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने हाथरस कांड से तुलना करते हुए इस रेप की घटना को ‘छोटी घटना’ बताया है। डहरिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे हैं।

डॉ. शिव डहरिया राटाकाट में पुन्नी मेला में हुए शामिल

वीडियो में किसी पत्रकार ने उनसे बलरामपुर में नाबालिग से रेप की घटना को लेकर सवाल किया और फिर जवाब में वे कहते हैं, ‘हमारे यहां जो घटना हुई, वो इस तरह की घटना नहीं है। भाजपा ने मंत्रीजी के बयान को लेकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

बवाल मचने के बाद मंत्रीजी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना कोई छोटी घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने दुष्कर्म घटना को कोई छोटी घटना नहीं कहा। दुष्कर्म हमेशा बड़ी घटनाएं होती हैं। मैंने सिर्फ दुष्कर्म मामलों पर अपने विचार प्रकट किए थे। मेरा विचार दुष्कर्म पर नहीं था।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.