September 18, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

भाजपा पार्षद की गुहार, रुद्रपुर विधायक दे रहे जान से मारने की धमकी:-

1 min read

संजय नगर के पार्षद ने लगाया आरोप, उत्तराखंड पुलिस दे रही घर में दबिश केंद्रीय मंत्री, शहर विधायक से मिले पार्षद, बताया जान का खतरा बरेली : वार्ड ब्रह्मपुरा के भाजपा पार्षद वीरेंद्र पटेल उर्फ बबलू ने रुद्रपुर के विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उत्तराखंड पुलिस उनके घर में दबिश दे रही है। उत्तराखंड पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया है। इसके बाद फोन बंद कर उन्होंने खुद को नजरबंद कर लिया है|

BJP councilor made the video viral Speak Rudrapur MLA threatening to kill  his life

घर वालों को किया जा रहा परेशान

रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद प्रकाश धामी की हत्या के हाईप्रोफाइल मामले में ऊधमसिंह नगर की पुलिस जांच कर रही है। जांच के चलते ही उत्तराखंड पुलिस ने शहर में डेरा डाल रखा है। सोमवार देर शाम बरेली नगर निगम के पार्षद वीरेंद्र पटेल उर्फ बबलू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियो में पार्षद ने ऊधमसिंह नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद ने कहा है कि ऊधमसिंह नगर पुलिस हत्या की जांच के नाम पर उनके आवास पर पहरा दे रही है। उनके घरवालों को परेशान किया जा रहा है। पार्षद ने कहा है कि अगर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जबरन उन्हें फंसाने की कोशिश की और परिवार का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने रुद्रपुर के विधायक के कहने पर ही पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बताया है कि उनके इशारे पर ही पहले भी एक मामले में उन्हें गलत फंसाया गया |

BJP councilor made the video viral Speak Rudrapur MLA threatening to kill  his life

रुद्रपुर नगर निगम के भदईपुरा वार्ड के पार्षद प्रकाश धामी की नौ दिन पहले उनके ही घर में कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस अब तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। अब तक की जांच में धामी की हत्या वर्चस्व की लड़ाई में किये जाने के सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान हत्यारों के तार बरेली से भी जुड़े नजर आए हैं। इसी आशंका के चलते ऊधमसिंह नगर की पुलिस बरेली में डटी हुई है।

बरेली नगर निगम के भाजपा पार्षद वीरेंद्र पटेल रुद्रपुर नगर पालिका (अब नगर निगम) के एक पूर्व सभासद के बहनोई है। बताया जा रहा है कि पार्षद धामी की हत्या में इस पूर्व सभासद के शामिल होने की आशंका है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने पूर्व सभासद को हिरासत में लेने के लिए दबिशें भी दीं, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आ सका है। उसके बरेली भागने की जानकारी मिली थी।

ऊधमसिंह नगर की पुलिस मेरे घर में चार-पांच दिन से लगातार दबिश दे रही हैं। रूद्रपुर विधायक पहले भी मुझे झूठे मामले में फंसा चुके है, अब वो धमकी भी दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और शहर विधायक से मिला हूं। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि रूद्रपुर मामले में मेरे रिश्तेदार हैं। मेरे पीछे पुलिस लगी है। अगर मेरा उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो मैं खुदकुशी कर लूंगा।

संजय नगर वार्ड के पार्षद वीरेंद्र पटेल को धमकी मिलने की जानकारी मिली है। उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। इस मामले की जांच कराने के लिए हम अधिकारियों से बातचीत करेंगे। हम पार्षद व उनके परिवार के साथ हैं।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.