May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का हुआ निधन:-

1 min read

गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक पटेल का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

Keshubhai Patel
गुजरात के दो बार मुख्‍यमंत्री केशुभाई का जन्म गुजरात के जूनागढ़ जिले के विसावदार कस्बे में हुआ था। 1945 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े, जबकि 60 के दशक में जनसंघ के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। पटेल जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री का निधन : हार्ट अटैक से पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, कोरोना  निगेटिव होने के बाद भी लगातार बिगड़ रही थी तबीयत…प्रधानमंत्री ...

पटेल 1977 में पहली बार राजकोट से सांसद बने। उन्होंने भाजपा से अलग होकर गुजरात परिवर्तन पार्टी के नाम से अलग पार्टी भी बनाई थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.