May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

फ्रांस में आठवे महीने में तीसरा आतंकी हमला राष्‍ट्रपति मेक्रों ने उठाया बड़ा कदम :-

1 min read

फ्रांस के नीस में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते होते हुए अब देश में 7000 सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

मैक्रों ने ट्वीट कर कहा, ‘फ्रांस में हमले हो रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले घंटों में हमारे सैनिक और अधिक सतर्क रहेंगे तथा ऑपरेशन सेंटिनल के तहत हम सैनिकों की संख्या को तीन हजार से बढ़ा कर सात हजार कर रहे हैं।

फ्रांस पर 8 महीनों में दूसरा बड़ा आतंकी हमला -  the-second-major-terrorist-attack-on-france-in-8-months

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘फ्रांस में केवल एक ही समुदाय है वो है राष्ट्रीय समुदाय है। उन्होंने देशवासियों से एकता बनाये रखने की अपील भी की।

फ्रांस के नीस में गुरुवार को दरअसल एक गिरिजाघर में हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले दो महीनो के दौरान फ्रांस में इस तरह का यह तीसरा हमला है। नोट्रेड्रम गिरिजाघर पर हमला करने वाला पुलिस के पकड़े जाने के दौरान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की हैं। दोनों नेताओं ने कहा है कि वे आतंकवादी के खिलाफ इस लड़ाई में फ्रांस के साथ हैं।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.