September 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

ब‍िडेन के साथ ‘चैंप’ और ‘मेजर’ की भी होगी ‘व्हाइट हाउस’ में एंट्री :-

1 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीवार जो बि‍डेन की जीत के बाद अब व्हाइट हाउस में कुत्तों की वापसी भी तय मानी जा रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जो ब‍िडेन और उनकी पत्नी जिल ब‍िडेन को कुत्ते काफी पंसद है।

पॉलिसी एडवाइजर्स के तहत व्हाइट हाउस में उनके दो जर्मन शेफर्ड, चैंप और मेजर नजर आ सकते हैं। लंबे समय के बाद फिर से यूएस में कुत्तों को रखने की परंपरा पुनर्जीवित होगी। बता दें कि अमेरिका में जॉर्ज वाशिंगटन पहले ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने व्हाइट हाउस में डॉग रखा था। उनके बाद व्हाइट हाउस में कुत्तों को रखना बंद हो गया था।

Dogs return to White House! Meet the future first dogs of America, Champ  and Major Biden

पिछले हफ्ते जो ब‍िडेन ने एक वीडियो शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि व्हाइट हाउस के लॉन में कुत्ते के साथ घुमते हुए वह कैसे दिखेंगे? इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें व्हाइट हाउस में बिना कुत्ते के अच्छा नहीं लगेगा। बताया जा रहा है कि ब‍िडेन का जब व्हाइट हाउस में प्रवेश होगा तो उनके साथ उनके दो पालतू कुत्ते भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि जो बाइडन के पालतू कुत्तों का नाम चैंप और मेजर है। ब‍िडेन को उनकी पत्नी ने साल 2008 में चैंप को गिफ्ट किया था, उस दौरान वह अमेरिका के उप-राष्ट्रपति थे।

इससे पहले चुनावी अभियान रैली में भी ब‍िडेन के साथ उनका कुत्ता नजर आया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, अमेरिका के कम से कम 30 राष्ट्रपतियों के पास कुत्ते थे, जिनकी शुरुआत वाशिंगटन से हुई थी। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रम्प के पास कोई पालतू जानवर नहीं है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.