April 28, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

अभिनेत्री वीजे चित्रा ने की आत्‍महत्‍या, होटल के कमरे में मिला शव :-

1 min read

मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा आज सुबह एक होटल में मृत पाई गईं। अभिनेत्री चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी।
खबरों के अनुसार, अभिनेत्री वीजे चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है। ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थीं।

साउथ अभिनेत्री वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में लटका मिला शव |  South actress vj chitra commits 28yearold suicide found dead in hotel room  - Shortpedia News App

अभिनेत्री के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेत्री चित्रा की मौत पर अब तक उनके परिवार या दोस्तों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा महज 28 साल की थीं।

चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। पुलिस एक्ट्रेस की मौत के कारणों का पता लगा रही है।

loading...

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.