May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

दिल्ली में बर्फीली हवाओं के चलते अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड लोगों को करेगीं परेशान

1 min read

राजधानी दिल्ली के लोगों को कड़ाके की सर्दियों का सामना करना पड़ा रहा है। इस बार जनवरी के महीने में रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। अब अगले चार दिनों तक दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय खासतौर पर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा।

कोहरे के बादलों की वजह से ठंड
प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सतह से 300-400 मीटर ऊपर कोहरे की एक परत बनने के चलते धूप बेहद कमजोर हो रही है। मौसम विभाग की तकनीकी भाषा में इसे अपलिफ्टेड फॉग कहा जाता है। धूप नहीं निकलने के चलते दिन के समय तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हो रहा है। इसके चलते दिन के समय भी लोगों को खासी ठंड झेलनी पड़ी।

मयूर विहार में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग के मयूर विहार केन्द्र में रविवार के दिन अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सबसे कम है। जबकि, रिज केन्द्र में अधिकतम तापमान 14.3 और पालम में 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.