May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

बिहार के समस्तीपुर में BJP नेता अरुण कुमार और उनके भतीजे पर बदमाशों ने किया हमला, चलाई गोलियां

1 min read

बिहार के समस्तीपुर जिले से सटे धर्मपुर में गुरुवार सुबह असामाजिक तत्वों ने भाजपा नेता व पूर्व जिला पार्षद अरुण राय व उनके भतीजे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड गोली भी चलायी। हालांकि भाजपा नेता व उनके भतीजे में से किसी को गोली नहीं लगी। दोनों बाल-बाल बच गये। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद की है। भाजपा नेता को पीट कर जख्मी करने की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़़ गयी। उधर घटनास्थल के पास तनाव कायम होने की चर्चा है।

बताया जाता है कि भाजपा नेता के भतीजे की धर्मपुर में गिट्टी बालू की दुकान है, जहां कुछ लोगों से उनके भतीजे का विवाद हुआ था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए भाजपा नेता गुरुवार सुबह गये थे। अरुण राय जैसे ही भतीजे की दुकान पर पहुंचे, कुछ लोगों ने हमला कर दोनों की पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों के अनुसार हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोली चलायी। संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.