April 24, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर बस चालक ने की आत्महत्या

1 min read

बिहार के सामूहिक आत्महत्या की तरह अब दिल्ली में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।बाहरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर बस चालक ने आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, अगले दिन यानी बृहस्पतिवार रात को इस हादसे के बारे में बता चला। पूरा मामला रोहिणी के नाहरपुर गांव का है। ऐसे में माना जा रहा है कि बस चालक ने रात को पत्नी और बच्चों को मारा होगा, फिर आत्महत्या की होगी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, हालांकि अब तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे का आदी था, वहीं पड़ोसियों की मानें तो बुधवार को रात भी पत्नी के साथ विवाद हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय धीरज परिवार के साथ रोहिणी के नाहरपुर गांव में रहता था। वह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में अनुबंध पर ड्राइवर था। परिवार में पत्नी आरती (28) व दो बेटे थे। जिनमें एक तीन व दूसरा 6 साल का था। पुलिस को बृहस्पतिवार को सुबह हादसे की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर कमरा अंदर से बन्द था। ऐसे में दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर बस ड्राइवर फंदे पर लटका हुआ था व पत्नी व दोनों बेटे बेसुध पड़े थे। पत्नी व बच्चों के गले पर चोट के निशान थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। धीरज रोहिणी डिपो में तैनात थे। बहरहाल, पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली इलाके के शकूरपुर में रात को एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली ती। मृतक महिला का नाम सविता देवी था। दोनों मासूम बच्चों में एक का नाम आदित्य था, जिसकी उम्र चार साल और छोटी बेटी नांशिका की उम्र महज 4 महीने थी। घटना की जानकारी तब लगी जब महिला के पति के रोने की आवाज सुनाई दी । दरवाजा खुलते ही घर के अंदर 3 लोगों लोग पंखे से लटके पड़े थे, जिसमें महिला और दोनों बच्चे शामिल थे। मृतक महिला के पति का नाम किशोर है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं।

मार्च के पहले पखवाड़े में बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक ही घर में पांच लोगों के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया था। यहां भी सभी शव फंदे से लटके हुए थे। राघोपुर थाने के गद्दी गांव निवासी मिश्रीलाल साह के घर से पांच शव बरामद किए गए थे। मृतकों में घर मालिक और उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे।

राघोपुर पंचायत के गद्दी वार्ड 12 के मिश्री लाल साह (50) के घर गंध आने पर ग्रामीणों ने इनकी सूचना मुखिया मो तस्लीम को दी थी।  इसके बाद मुखिया सहित अन्य लोग घर कर बाहर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे. घर का एक कमरा भीतर से बंद था। वहीं, आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो पांच लोगों का शव रस्सी के फंदे से लटक रहे थे। मृतकों में मिश्री लाल साह उनकी पत्नी रेणु देवी 45 वर्ष, उनकी दो नाबालिग बेटी और एक बेटा शामिल था।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.