April 23, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

U.S.A ने हाफिज की पिछली गिरफ्तारियों को बताया ‘दिखावा’

1 min read

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने 2001 के भारतीय संसद पर हमले और 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद की गिरफ्तारियों पर शुक्रवार को शक जाहिर करते हुए कहा कि उसकी पिछली गिरफ्तारियों से उसकी गतिविधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

इमरान खान के अगले हफ्ते होने जा रहे अमेरिका दौरे से ठीक पहले ट्रंप प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने कहा- हम अतीत में यह देख चुके हैं। हम इसमें लगातार और एक मजबूत कदम देखना चाहते हैं, न कि सिर्फ दिखावा।

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आतंकी घोषित किए गए हाफिज सईद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 2001 के बाद से यह सईद की सातवीं गिरफ्तारी थी। सईद को भारतीय संसद पर आतंकी हमले के फौरन बाद गिरफ्तार किया गया था।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.