May 2, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

देखे दिल्ली में गिरा 8 डिग्री, पारा रहा आज का सबसे ज्यादा ठंड का दिन !

1 min read

वर्ष 2018 व 2017 में इस दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11 तथा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 व 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा।मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह से दिल्ली में मध्यम कोहरा और धुंध पड़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 7 तक तो वहीं अधितकम तापमान 22 डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है.

मौसम विभाग, सफदरजंग की वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बनी हुई है.

मौसम के अनुसार आगामी कुछ दिनों से उत्तर की दिशा से ठंडी हवाएं दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश करेंगी. इसके प्रभाव के कारण राजधानी में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजधानी में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है.

loading...

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.