July 27, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

UNNAO CASE: रेप पीड़िता पांचवें दिन भी वेंटिलेटर पर जिन्दगी के लिए लड़ रही है

1 min read

ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल पर स्थित टीवीयू में रेप पीड़िता व वकील भर्ती हैं। प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। सीटी स्कैन रिपोर्ट लगभग सामान्य है। खून से जुड़ी कुछ जांचें कराई गईं हैं। उन्होंने बताया डॉक्टरों की टीम दोनों मरीजों की निगरानी में जुटी है। वकील की सेहत में कुछ सुधार हुआ है।

उन्नाव रेप पीड़िता पांचवें दिन भी वेंटिलेटर पर जिन्दगी के लिए लड़ रही है। पीड़िता की सेहत में आज भी  कुछ खास सुधार नहीं हुआ। हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं वकील की सेहत में कुछ सुधार देखने को मिला है। 10 घंटे ऑक्सीजन के सहारे रखने के बाद उन्हें कुछ देर के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया। मंगलवार को यह क्रम कई दफा चला।

अब तक उन्हें कई बार वेंटिलेटर से हटाया गया। ऑक्सीजन के सहारे रखा गया। उन्होंने बताया कि एकदम से काफी देर के लिए किसी भी मरीज को वेंटिलेटर से नहीं हटाया जा सकता है। बीच-बीच में मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है, ताकि कमजोर अंगों को सहारा दिया जा सके।

भीड़ लगी रही मिलने वालों की 
पीड़िता व वकील के परिवारीजनों से मिलने के लिए कई पार्टियों के नेता पहुंचे। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने परिवारीजनों से भेंट की। इनमें पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले और विधायक अराधना मिश्र मोना समेत कई नेता शामिल रहे।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.