April 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

कर्नाटक: जेडीएस नेता और पूर्व राज्य मंत्री अमरनाथ शेट्टी का 80 साल की उम्र में निधन

1 min read

लगातार दो बार कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के अभयचंद्र से हारने के बाद शेट्टी ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। शेट्टी जमीनी स्तर से राजनीति में शामिल हुए थे। 1965 में वह करकरा तालुक के पलाडका ग्राम पंचायत के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वह मूदाबिदरी टीएमसी के अध्यक्ष बने थे। वह मूदाबिरी विधानसभा से तीन बार 1983, 1987 और 1994 में विधायक चुने गए थे। वह जेडीएस के शासन के दौरान पर्यटन और मुजराई मंत्री बने थे। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता के अमरनाथ शेट्टी का सोमवार को 80 साल की उम्र में अस्पताल में निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण मंगलूरू के एजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ईमानदार और सभ्य राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते थे।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.