May 8, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

Delhi Election 2020: दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की आंधी, मिल सकते हैं 54-60 सीट और बीजेपी को 10-14 सीटों …

1 min read

दिल्ली में एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बन सकती है। टाइम्स नाउ-IPSOS ऑपिनियन पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी   (आप) बेहद मजबूत है और इस चुनाव में उसे 54-60 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 10-14 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। पोल में कांग्रेस को भी 2 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पोल के अनुसार अगर दिल्ली में अभी लोकसभा चुनाव हुए तो सभी 7 सीटों पर बीजेपी जीत सकती है।

आप को 52 फीसदी वोट शेयर
आप को 52% वोट मिलने का अनुमान है जबकि, बीजेपी को 34% वोट मिल सकता है। अगर पोल के अनुमान सीटों में तब्दील होते हैं तो आपको 60 तक सीटें मिल सकती हैं। हालांकि 2015 चुनाव के मुकाबले आप के वोट शेयर में 2.5 फीसदी का नुकसान है जबकि बीजेपी को भी 1.7 प्रतिशत वोटों का नुकसान होता दिख रहा है।

71 फीसदी ने माना CAA पर सरकार का फैसला सही
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बारे में पूछे गए सवाल पर 71% लोगों का मानना था कि केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया है। इसके अलावा 52% लोग शाहीन बाग धरना के खिलाफ हैं जबकि 25% लोग प्रदर्शनकारियों के समर्थन में दिखे। बाकी 24% लोगों ने इस बारे में अपनी कोई राय नहीं दी।

7321 सैंपल के आधार पर सर्वे रिपोर्ट
टाइम्स नाउ-IPOS के इस सर्वे में 7,321 लोगों की राय ली गई और उन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चुना गया। लोगों की राय 27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच लिए गए।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.