April 26, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

JHARKHAND: के दुमका जिले में मंगलवार को एक महिला से रेप के बाद दरिंदगी की

1 min read

रेप के आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर घायल महिला को परिजनों ने गोपीकांदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने दुमका भेज दिया। महिला को सदर अस्पताल लाया गया पर इलाज नहीं होने पर परिजन महिला को लेकर चले गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बंधक बना लिया है। बताया जाता है कि महिला स्नान करने के लिए जोरिया गई थी। इसी बीच विष्णु मुर्मू ने पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने एवं शोर मचाने पर युवक ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। दुमका जिले के गोपीकांदर थाना प्रभारी फागो होरो ने बताया कि पीड़िता एवं उसके परिजनों को थाना बुलाया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा। बयान के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। परिजन महिला का इलाज कराने के लिए दुमका चले गए हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए थाने की पुलिस गांव के लिए निकल गई है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.