April 26, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

लखनऊ में दिनदहाड़े दो हत्याओं से मचा हड़कंप

1 min read

राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक के बाद एक दो लोगों के संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव सआदतगंज क्षेत्र से घर पर मिला है वहीं पुरुष का शव बरौरा हुसैन बाड़ी में घर पर मिला है। दोनों ही मामले में किसी भारी चीज से सिर पर वार करने की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नवीन नगर में रमाकांती पांडेय परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार को दिन में रमाकांती के बेटे अर्पित और हर्षित स्कूल गए थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे दोनों घर पहुंचे तो वहां ताला बंद था। काफी देर तक दोनों ने मां की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अर्पित ने अपने चाचा मुकेश को फोन कर मां के घर पर नहीं होने की जानकारी दी। रमाकांती के नहीं मिलने पर अर्पित ने पास में रखी चाभी से दरवाजा खोला और भाई के साथ भीतर दाखिल हुआ। कमरे में चारों तरफ घर का सामान बिखरा था।

आलमारी के शीशे भी टूटे थे। अर्पित और हर्षित भीतर के कमरे में गए तो फ्रिज के पास उनकी मां लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। हत्यारे ने ईंट से रमाकांती का सिर कूचकर उनकी हत्या कर दी थी। यही नहीं हत्यारा खून से सनी ईंट रमाकांती के चेहरे पर रखकर चला गया था। भीतर का नजारा देख दोनों बच्चे चीखते हुए बाहर की तरफ भागे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अर्पित ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो तख्ते पर प्लेट में चार पराठे रखे थे।

माना जा रहा है कोई करीबी वहां आया था, जिसने वारदात को अंजाम दिया है। रमाकांती के भाई दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आठ साल पहले उनके बहनोई की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। नवीन नगर स्थित घर पर रमाकांती की बहन और उसका पति शिवा अक्सर आते जाते थे।

पुलिस को छानबीन में शव से कुछ दूर सीढ़ी के पास खून से सनी हथौड़ी मिली है। पुलिस का कहना है कि हत्यारा भागते समय हथौड़ी फेंककर भाग निकला था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं। सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस छानबीन कर रही है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.