Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज दोपहर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आज दोपहर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
narendra_modi_5500115_835x547-m

कोरोना का खतरा लगातार भारत पर बना हुआ है और हर रोज़ संक्रमितों की संख्या में भी इज़ाफा हो रहा है इसी बीच स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री की बैठक उनके सभी मंत्री भी शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे की इस बैठक में पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक को संबोधित करेंगे.वही दुनिया की अर्थव्यवस्था और हालत दोनों ही कोरोना वायरस की वजह से बेकाबू हो चुके है बता दें कि दुनिया में अब तक करीब 13 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं मरने वालों का आंकड़ा भी 60 हजार के करीब पहुंच गया है.

साथ ही अमेरिका में मरीजों और मरने वालों दोनों की संख्या में इजाफा हो रहा है.इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक वीडियो कॉन्फेंसिंग से होगी कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण पहली बार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कैबिनेट के सहयोगियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर बात होगी।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की जा सकती है। कोरोना वायरस को देखते हुए पीएम सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख रहे हैं इससे पहले मोदी कैबिनेट की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के बीच 1-1 मीटर की डिस्टेंसिंग थी। प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से भी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार अपील करते रहते हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी ने धर्म गुरुओं से मांगा सहयोग की ये खास बात। …..
Next: देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिखाई एकजुटता

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 6 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.