Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहपुर थाना क्षेत्र में, श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई
  • राज्य

शाहपुर थाना क्षेत्र में, श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
foto-accident-mortal-ialomita

रविवार रात शाहपुर थाना क्षेत्र में मीरापुर बायपास चौकी के पास नदी के पुल पर एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 50 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग जनपद बिजनौर से राजस्थान के बागड़ जाहरवीर गोगा जी की पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली व शाहपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को बमुश्किल एक-एक करके बाहर निकाला। बस में चीख-पुकार मची हुई थी। हादसे में 30 घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से 4 को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ के गांव से शेरगढ़ के रहने वाले हैं। सभी लोग बिजनौर से है अचानक हुए हादसे से हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं को पुलिस ने अपने वाहनों व रास्ते से जा रहे प्राइवेट वाहनों को रोककर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ निवासी लेखराज, मानवी, ललिता, कमला, मीनू ,राम सिंह ,रूबी ,जोगिंदर, बबली ,प्रीति, मनीष ,प्रिया संजना शालू आदि घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। घायलों में से मीनू जोगेंद्र ,मानवी ,लेखराज को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा है कि, कश्मीर में गिरफ्तारियों को लेकर परेशान हूं
Next: P.M नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फ्रांस के शहर बिआरित्ज में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात की

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.