Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर। . राजस्‍थान में रेपिड टेस्टिंग किट से रोकी गई जांच। ……..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ी खबर। . राजस्‍थान में रेपिड टेस्टिंग किट से रोकी गई जांच। ……..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (32)

राजस्‍थान सरकार ने कोरोना संक्रमण की पहचान के लिए इस्तेमाल में लिए जा रहे रेपिड टेस्टिंग किट से फिलहाल जांच रोक दी है. दरअसल जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच करने पर भी इस किट ने नेगेटिव रिजल्ट दिए थे. जिसके बाद जांच किट की रिपोट्र पर संदेह हुआ. इसको देखते हुए रेपिड टेस्टिंग किट से जांच का काम रोक दिया गया है. अब रेपिड टेस्टिंग किट की गुणवत्ता परीक्षण के लिए सवाई मानसिंग अस्पताल और स्वास्‍थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने शोध शुरू कर दिया है.जानकारी के अनुसार एसएमएस अस्पताल में जब डॉक्‍टरों ने इस किट से संक्रमित मरीजों का टेस्ट किया तो 95 प्रतिशत मामलों में इसने टेस्ट को नेगेटिव बता दिया.

अब डॉक्टरों के अनुसार इस किट की सफलता की दर सिर्फ 5 प्रतिशत है. जयपुर के एसएमएस कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी और प्रिवेंटिव सोशल मेडिसिन डिपार्टमेंट ने 100 मरीजों पर इसका परीक्षण किया. इस दौरान इन मरीजों में से 5 पॉजिटिव मिले, जबकि 95 संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्‍त बताया गया. चिकिसकों का मानना है कि कोरोना के लिए पीसीआर जांच ही सही है. इस संबंध में डॉक्टरों ने एक रिपोर्ट राजस्‍थान सरकार को भेजी थी.राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 98 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इनमें सर्वाधिक 50 नए केस जयपुर में मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1576 पहुंच गई है. यहां इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 26 जिले इसके संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.

Post navigation

Previous: डेनियल वेबर ने बताया लॉक डाउन में कैसे sunny करती है परेशान
Next: अब 29 दिनो बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.