Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Samsung Galaxy M30 27 फरवरी को होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

Samsung Galaxy M30 27 फरवरी को होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

Samsung अपनी M सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन तीन कैमरे के साथ 27 फरवरी को लॉन्च करेगा। इसकी जानकारी सैमसंग ने दी है। कंपनी इससे पहले Galaxy M10 और Galaxy M20 इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर चुकी है। टेक जगत के मुताबिक, इसके अलावा नए मॉडल में सुपर एमोलेड पैनल होगा, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 एलसीडी पैनल दिए गए थे। Samsung Mobile India ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 को 27 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन चीनी कंपनी शाओमी अपने 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Redmi Note 7 को भारत में लॉन्च करेगी।

रिलीज तारीख का खुलासा करने के साथ Samsung ने ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी कि Samsung Galaxy M30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड पैनल होगा। यह इनफिनिटी यू डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा पिछले हिस्से पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक मिली है। यह नया मॉडल ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर पर बेचा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की तरह Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। नए सैमसंग फोन ग्रेडिएंट फिनिश से भी लैस होगा। एम30 का एक वेरियंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट होगा जबकि दूसरा वेरियंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरे की बात करें तो बैक पैनल पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। और तीसरा सेंसर भी 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए Galaxy M30 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Redmi Note 7 pro में होंगे ये खास फीचर
Next: Vivo का Pop Up कैमरे वाला नया फोन कल होगा लॉन्च

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.