Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Vivo का Pop Up कैमरे वाला नया फोन कल होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

Vivo का Pop Up कैमरे वाला नया फोन कल होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपना नया स्मार्टफोन कल लॉन्च करेगी। कंपनी के टीजर के मुताबिक, इस फोन में एक पॉप-अप कैमरा होगा। इस फोन का नाम Vivo V15 Pro हो सकता है। साथ ही इस वीडियो से यह जानकारी मिली है कि Vivo V15 Pro के पिछले हिस्से पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 3,700 एमएएच की बैटरी होगी।

वीवो का यह फोन 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। याद रहे कि पॉप अप सेल्फी कैमरे की पहली झलक बीते साल Vivo Nex में ही मिली थी। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि वीवो वी15 प्रो में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। इसकी कीमत 33,000 रुपये के आसपास होने का पता चला है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Samsung Galaxy M30 27 फरवरी को होगा लॉन्च
Next: भारत में बैन की मांग के बाद कंपनी ने किया ये वादा

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.